वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150 वीं वर्षगांठ के तहत मंगलवार को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-8 पर बैंड परफॉर्मेंस और बीटिंग द रिट्रीट समारोह हुआ। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ने वंदे मातरम् धुन पर देशभक्ति की स्वर लहरियां बिखेरीं। सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी, छपरा) मुकेश कुमार ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह गीत न केवल हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा उद्घोषक मंत्र भी रहा है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर की बैंड टीम ने अनुशासन, समन्वय और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक लवलेश राय, स्टेशन अधीक्षक विवेक कुमार सिंह, आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.