नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- यूपी के संभल जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एक बार फिर वंदे मातरम् को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वह वंदे मातरम् नहीं गाते, क्योंकि इसके कुछ शब्द उनके मजहब के खिलाफ हैं। उनके दादा पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भी हमेशा इस गीत का विरोध किया था। शनिवार को सांसद बर्क ने अपने आवास पर मीडिया से कहा कि जन-गण-मन हमारा राष्ट्रगान है, जिसका मैं पूरा सम्मान करता हूं और उसे गाता भी हूं, लेकिन वंदे मातरम् राष्ट्रगीत है, जिसे गाने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। इसके कुछ शब्द इस्लामिक आस्था के विरुद्ध हैं। बर्क ने कहा कि उनका मजहब केवल एक अल्लाह की इबादत करने की इजाजत देता है, इसलिए वह किसी अन्य स्थान को सजदा नहीं कर सकते।मैं इस मुल्क की मिट्टी से मोहब्बत करता उन्हो...