सहारनपुर, नवम्बर 7 -- वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा भगत सिंह चौक पर वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वंदे मातरम गीत को आजादी का उद्घोष बताया गया और सामूहिक गायन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि 'वंदे मातरम्' भारत की आजादी का उद्घोष था और यह हर दौर में प्रासंगिक रहेगा। 1937 में इस गीत का एक हिस्सा हटा दिया गया था, जिससे यह खंडित हो गया। वंदे मातरम् के इस विभाजन ने देश के विभाजन के बीज बो दिए थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस महामंत्र के साथ किया गया अन्याय आज भी देश के लिए चुनौती बना हुआ है। नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष, संजीव पराशर, देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.