मैनपुरी, नवम्बर 8 -- मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सजीव प्रसारण हुआ। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि वंदे मातरम् उस काल में लिखा गया जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था। इसी गीत ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक क्रांतिकारियों को प्रेरणा दी। यह भूमि हमें अन्न, जल व आवास उपलब्ध कराती है, इसलिए इसका सम्मान हर भारतवासी का कर्तव्य है। विधायक ने कहा कि जापान में देशप्रेम सर्वोपरि है, वहां भगवान बुद्ध के अनुयायी होते हुए भी बच्चे राष्ट्र की रक्षा को सर्वोच्च मानते हैं। इसी प्रकार हमें भी देशभक्ति को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। पिछले 10-12 वर्षों में देश ने तेजी से विकास किया है, जम्मू-कश्मीर में तिरंगा गर्व के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.