मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। अध्यापिका श्वेता मिश्रा के निर्देशन में जूनियर वर्ग के कई विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगीत के महत्व और उसके प्रेरणादायी प्रभाव को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या मनोरमा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा राष्ट्र की गरिमा को समर्पि...