हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि 7 नवम्बर शुक्रवार को 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में सामूहिक गायन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसमें कुलपति, प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निगम कार्यालयों में भी वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.