आरा, दिसम्बर 10 -- आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली आरा के प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत की महिमा और महत्व पर प्रकाश डाला। रचयिता बंकिमचंद चटर्जी की जीवन यात्रा को भी प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में बताया कि यह गीत वह मंत्र है जिसने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान की। विद्यालय निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ सहाया मेरी, उप प्राचार्य विजय कुमार प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे, प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी, जूनियर कोऑर्डिनेटर प्रियंका दत्ता, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। प्राचार्या ने वंदे मातरम् का लोगों के साथ गहरा जुड़ाव हमारे स्वंतत्रता आंदोलन की यात्रा को दर्शाता है। निदेशक श्रेयांश जैन ने बच्चो...