गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- ट्रांस हिंडन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा आज गुरुवार को सांस्कृतिक समारोह आयोजित करेगी। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि भारत माता चौक, शालीमार गार्डन पर समारोह होगा। प्रसिद्ध राष्ट्रभक्ति गायिका इमोना विक्टर वंदे मातरम् का विशेष गायन प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम संयोजक अमित त्यागी ने बताया कि वंदे मातरम् की धुन पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। लोगों को राष्ट्रीय गीत के बारे में बताया जाएगा। समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.