रामगढ़, नवम्बर 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर का परिसर में शुक्रवार को देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा, जब विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। यह आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के उत्साह से भर दिया। ज्ञात हो कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को वंदे मातरम् की रचना की थी। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत बना रहा। बाद में 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया। रविंद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1896 में इसे सर्वप्रथम गाया था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उपप्राचार्य विजय तिवारी ने छात्रों को वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.