गिरडीह, नवम्बर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की उपस्थिति में सामूहिक गायन कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका का जश्न मनाना है। डीसी ने कहा कि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करनेवाला यह अमर गीत युगों-युगों तक सभी को प्रेरणा देता रहेगा। आज बड़े ही गर्व की बात है कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित सभी अन्य कार्यालयों में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया और देशभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.