पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर। भाजपा महिला मोर्चा की पलामू यूनिट के तत्वावधान में राष्ट्र गीत वंदेमातरम का गायन प्रतियोगिता कराई गई। शाहपुर स्थित एलबीएस पब्लिक स्कूल में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना किशोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री मनोज सिंह और पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने विद्यार्थियों, स्कूल शिक्षक आदि को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मंजू गुप्ता, उपासना सिंह, ललिता सहाय, माया गुप्ता, रंजू सिन्हा, वर्षा सिंह, विपुल कुमार, राजहंस अग्रवाल, प्रिय रंजन कुमार, श्वेतांक गर्ग, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...