कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्टेशन से भेजी गई सूचना पर जीआरपी ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह झींझक स्टेशन के पास से निकल रही थी। इसी बीच स्टेशन के पूर्वी छोर पर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव का रहने वाला 28 वर्षीय जय सिंह पुत्र राम बिलास इस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वंदे भारत ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह को दी। स्टेशन से भेजे गए मेमो पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इधर लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.