जमशेदपुर, जून 19 -- आरपीएफ और जीआरपी चलती ट्रेन में अपराध को रोकने में असफल है। इससे टाटानगर रेल थाने में आए दिन दूसरे राज्य के स्टेशनों व ट्रेनों से चोरी और छिनतई के शिकार यात्रियों का बयान दर्ज होता है। जानकारी के अनुसार, मानगो निवासी अमन सिंह का बैग 11 जून को बनारस स्टेशन पर लखनऊ-छपरा वंदे भारत ट्रेन से बलिया जाने के दौरान सी-3 कोच से चोरी हो गया। आदित्यपुर निवासी ज्ञान प्रकाश (निजी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक) का बैग लेकर कूद ट्रेन से कूद गया। घटना जमालपुर से टाटानगर आने के दौरान 17 जून को गोड्डा एक्सप्रेस की है। बैग में लैपटॉप, घड़ी व दो हजार रुपये भी थे। वहीं, बारीडीह निवासी नमन सिंह की मां के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग गया है। घटना 17 जून को कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस में महेशखुट स्टेशन की है। यात्री ने हेल्प लाइन नंबर 139 पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.