गिरडीह, फरवरी 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने सदन में हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-देवघर रुट से हावड़ा तक संचालित करने की मांग उठाई। राज्यसभा सांसद ने इसे झारखंड के लिए जनहित से जुड़ा अहम विषय बताते हुए रेल मंत्रालय से इस पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन मुख्य लाइन से संचालित हो रही है, जबकि मधुपुर- महेशमुंडा- गिरिडीह-कोडरमा वाया रेल मार्ग पूरी तरह विकसित होने के बावजूद पर्याप्त उपयोग में नहीं है। देवघर, गिरिडीह और कोडरमा जैसे जिलों की बड़ी आबादी आधुनिक और तेज रेल सेवाओं से वंचित है। इस रूट पर बेहतर ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। राज्य सभा सांसद ने सदन को अवगत कराया कि यदि वंदे भारत एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.