धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेलवे यार्ड को वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस के लिए तैयार किया जा रहा है। यार्ड में एक वाशिंग पिट को वंदे भारत के रख-रखाव के लिए विकसित किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वाशिंग पिट विकसित होने के बाद धनबाद को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिले। फिलहाल धनबाद से एक भी वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन नहीं चल रही है। धनबाद होकर एकमात्र गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन गुजरती है। धनबाद के अलग-अलग रूटों के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। धनबाद यार्ड में आधुनिक कोचिंग पिट नहीं होने के कारण अभी तक धनबाद को वंदे भारत ट्रेन नहीं मिल सकी। वंदे भारत ट्रेन की रेक पारंपरिक आईसीएफ और एलएचबी रेक से अलग हैं। वंदे भारत ट्रेन में इंजन भी बोगियों के साथ जुड़ा रहता है। लिहाजा सामान्य कोचिंग पिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.