मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वंदे भारत के बाद पटना-जयनगर 15550 इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है। इसमें एक यात्री जख्मी भी हुआ है, जिसका समस्तीपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया। आरपीएफ के नारायणपुर अनंत इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे चिह्नित करने का प्रयास शुरू किया है। मालूम हो कि यह घटना शुक्रवार की रात सवा 10 बजे की है। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सेक्शन के ढोली स्टेशन के पहले इंटरसिटी पर पत्थरबाजी हुई। इसमें जेनरल बोगी में सीट संख्या 53 पर बैठा समस्तीपुर के 25 वर्षीय मो. आशिकी के सिर पर पत्थर लगा। वह जख्मी हो गया। बोगी में अफरातफरी मच गयी। किसी तरह गमछा से उसका सिर बांधा गया। फिर समस्तीपुर में उतरने के बाद उसका इलाज कराया गया। वह पटना से समस्तीपुर जा रहा था। इसकी पुष्टि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.