प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- कुंडा, संवाददाता। प्रयागराज से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वंदे भारत तो चली गई लेकिन उसके पीछे आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को भदरी रोकना पड़ा। ट्रैक से मृतक का शव हटाने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार करीब चार बजे जैसे ही भदरी रेलवे स्टेशन से कुंडा की ओर बढ़ी। बाबूगंज अंडर बाईपास के पास करीब 35 वर्षीय युवक निवासी कुंडा अरबाज खान पुत्र रियाज अहमद ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वंदे भारत तो आगे निकल गई लेकिन पीछे आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भदरी में रोक दिया गया। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची, रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया तो भदरी से इंटरसिटी एक्सप्रेस आगे बढ़ी। इस बीच इंटरसिटी एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.