रामपुर, मई 24 -- देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू करने के बाद एक मानसिक रूप से बीमार युवक को पकड़ लिया। वहीं, आरपीएफ ने इस मामले में लखनऊ से ट्रेन के अंदर की सीसीटीवी फोटेज लखनऊ से मंगाई है। गुरूवार की शाम देहरादून से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही बरेली बार्डर के पास मिलक-नगरिया स्टेशन के पास पहुंची तो सी-3 कोच पर एक पत्थर आकर लगा।जिससे शीशा चटक गया। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर इसकी जानकारी एक यात्री ने स्टाफ को दी। जिसके बाद बरेली से कंट्रोल को जानकारी पर रामपुर आरपीएफ मौके पर पहुंची और पटरियों के पास पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इस बीच आरपीएफ ने एक मानसिक रूप से बीमार युवक को पकड़ लिया। आरपीएफ कर्मियों ने उससे बात करने का प्रयास किया। आरपीएफ प्रभारी शिखा मलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.