हापुड़, जुलाई 27 -- हापुड़ संवाददाता। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आखिरकार लंबी मांग के बाद आज रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिल ही गया। रविवार सुबह को ट्रेन के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के रुकने से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अगले माह से इस ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक हो जाएगा। पहले दिन तीन यात्रियों ने यहां से ट्रेन में यात्रा की। रविवार की सुबह को मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल, गाजियाबाद धौलाना लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.