प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने गायन किया। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि वंदेमातरम सिर्फ गीत ही नहीं त्याग, तपस्या, बलिदान, ऊर्जा एवं प्रेरणा देने का महामंत्र है। भारतवासी सदैव इस गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी के ऋणी रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सात नवम्बर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी का रचित गीत संकल्प से सिद्धि का मंत्र है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मुरारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.