शाहजहांपुर, मई 26 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर पंचायत कांट में ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विधायक अरविंद सिंह एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा मे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मोहल्लों में होते हुए बंधन मैरिज लाइन के पास में समापन हुई।यात्रा में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम् आदि नारे गूंजते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। यात्रा में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.