प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मुद्दे पर चर्चा की गई उसी तरह नगर निगम और जिला पंचायत स्तर पर मिनी सदन में भी वंदे मातरम पर चर्चा की जानी चाहिए। पब्लिक लाइब्रेरी में एक ऐसा सुझाव बॉक्स लगाया जाना चाहिए जिसमें लोग जिले के विकास से संबंधित अपने सुझाव डाल सकें। लोगों के प्राप्त बेहतर सुझावों के क्रियान्वयन के पूरे प्रयास किए जाएंगे। शहर के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार के पास बजट की कमी नहीं है। विकास की चाबी प्रयागराज के पास है। डिप्टी सीएम बुधवार को प्रयाग गौरव अनूभूति की ओर से पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में उप्र विधानमंडल की प्रथम ऐतिहासिक बैठक के 139वें वर्ष के पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। डिप्टी सीएम ने क...