अयोध्या, नवम्बर 6 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लिखे जाने के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार सात नवम्बर को देशभर में सामूहिक गायन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अयोध्या महानगर में भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एक साथ वंदे मातरम का गायन करेंगे। यह जानकारी नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम का विजय मंत्र था, जिसकी गूंज ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इस अवसर पर अयोध्या महानगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर में नगर निगम तिलक हॉल में प्रात दस बजे से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन होगा। विधायक ने बताया कि पार्टी संगठन सामाजिक और राष्ट्रवादी कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.