मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुरादाबाद। वंदेमातरम की अनिवार्यता पर केंद्र सरकार के आदेश ने हलचल मचा दी है। गृह मंत्रालय के नए प्रोटोकॉल के मुताबिक सरकारी कार्यक्रमों में लगभग तीन मिनट 6 सेकेंड में गाया जाने वाला वंदेमातरम राष्ट्रगान यानी जनगण मन... से पहले गाना होगा। आयोजनों में राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत बजेगा। इसमें सभी छह छंद शामिल हैं। इस आदेश ने खलबली मचा दी है। भाजपा का कहना है कि वंदेमातरम तो गर्व का विषय है इस राष्ट्रगीत ने आजादी की जंग में जोश भरा था। देश का सच्चा नागरिक इसे गाने में गुरेज नहीं करेगा। वहीं सपा, कांग्रेस नेताओं और मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा वंदेमातरम पर जोर जबर्दस्ती नहीं होनी चाहिए। हम सच्चे देश भक्त हैं पर इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी की इबादत की इजाजत नहीं है। भारत गंगा-जमुनी तहजीब, प्यार-मोहब्बत और अनेकता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.