सहारनपुर, जनवरी 19 -- देवबंद। सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकारी आरपीएफ मुज़फ्फरनगर को दी। बताया जाता है कि पथराव से ट्रेन के कोच संख्या सी-1 का शीशा भी क्रेक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मुज़फ्फरनगर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 153 और 147 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। वंदे भारत एक्सप्रेस 224 458 सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी। जब वह देवबंद स्टेशन से पूर्व भायला फाटक के पास पहुंची तभी अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था। मामला यात्रियों की सुरक्षा का होने के चलते सूचना मिलने पर खुफिया विभाग सहित जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन पर पथराव की सूचना देवबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.