आगरा, मार्च 18 -- पटियाली व मोहनपुरा नगर पंचायतों में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व उनके आस-पास मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मोहनपुरा में बाबा बालक दास की मढ़ी व पटियाली में अमीर खुसरो पार्क के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों का विकास होगा। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने इन प्रस्तावों का मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। शासन ने वंदन योजना में नगर पंचायतों में स्थित धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व उन्हें विकसित करने के प्रस्ताव मांगे थे। पटियाली व मोहनपुर नगर पंचायतों ने दो-दो करोड़ रूपये के प्रस्ताव डीएम को भेजे थे। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने इन प्रस्तावों को पास करने के बाद शासन को भेजा है। पटियाली में वंदन योजना से गुरू द्रोणाचार्य मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के करीब है। अमीर खुसरो पुस्तकालय व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.