हरिद्वार, मई 28 -- वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इसी मसले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कियाॉ। कांग्रेस के पदााधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने दलितों और खिलाड़ियों के खिलाफ कदम उठा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले धरना स्थल पर विधायक ममता राकेश और फुरकान अहमद ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया का अपमान कर रही है। इसको कांग्रेस बिलकुल भी सहन नहीं करेगी। कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी ओर देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाली बेटी का अपमान करने का काम कर रही है। इसको बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.