नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहीं वंदना कटारिया ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वंदना कटारिया ने करीब एक दशक तक भारतीय हॉकी टीम में अपना योगदान दिया है। वंदना कटारिया ने बताया है कि वे सिर्फ इंटरनेशनल हॉकी से रिटायरमेंट ले रही हैं। वे हॉकी इंडिया लीग में खेलना जारी रखेंगी। वंदना कटारिया ने साल 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। वे उस टूर्नामेंट में टीम की कप्तान थीं। 2018 में इसी टूर्नामेंट में वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं। वे 300 से ज्यादा मुकाबले भारत के लिए खेली हैं। वंदना कटारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "आज, भारी लेकिन आभारी दिल के साथ, मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करती हूं। यह एक ऐसा फैसला...