चक्रधरपुर, जून 23 -- वंदगांव।वंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केसिया जंगल में अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काईका गांव के बायोडीह निवासी 19 वर्षीय शिवलाल हपतगड़ा के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही वंदगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे आपसी रंजिश या किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.