रांची, फरवरी 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित वंडरलैंड स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 11 विद्यार्थियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक एमडी नेशार आलम के निर्देश पर सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्या पुष्पांजलि साहू ने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं स्कूल इंचार्ज कौसर खातून, रफत आरा, तौसीफ फरीदी, खालिद अंसारी और मुश्ताक सर ने भी बच्चों को आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.