गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। न्याय तक वंचित समुदायों की पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस संजीव बेरी ने रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम की तीन महत्वपूर्ण कानूनी सहायता पहलों का शुभारंभ किया। जस्टिस बेरी ने भोंडसी स्थित जिला कारागार भी दौरा कर बंदियों से बातचीत भी की। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला भी मौजूद रहे। जस्टिस बेरी ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कानूनी समस्याओं और न्याय तक उनकी पहुंच में आने वाली बाधाओं को समझने का प्रयास किया। उनके द्वारा शुरू की तीन पहलों में पहली 'न्याय सेतु-बंदियों के लिए कानूनी सहायता सेतु था। यह दो महीने तक चलने वाला एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए एक व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.