बस्ती, जुलाई 26 -- बस्ती। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया। मुख्य कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुआ। विधानसभा क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर फूलनदेवी को याद किया गया। विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि फूलन देवी ने जीवन भर संघर्ष किया। वह एक जमीन से जुड़ी नेता थीं। फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। परिस्थितियों ने उन्हें बीहड़ की शरण में जाने को मजबूर किया और बेहमई जैसा कांड हुआ। 25 जुलाई को दिल्ली में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। विधायक राजेंद्र चौधरी, मो. सलीम, मो. स्वालेह, अरविंद सोनकर, जावेद पिंडारी, गीता भारती, मो. हारिस, पंकज निषाद, युनूस आलम, ज्ञानचंद्र च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.