बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा, कल्याण सिंह ने गरीब, किसान और वंचित वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष किया और अपने निर्णयों से जनविश्वास को मजबूत किया। मुजरिया चौराहे पर प्रस्तावित अटल चौराहा क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है। यह स्थल युवाओं और कार्यकर्ताओं को बाबूजी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने का संदेश देगा। जितेंद्र यादव और उसके जिले भर से आये समर्थकों ने बाबू कल्याण सिंह को याद करते हुये नमन किया। जितेंद्र ने कहा, बाबू कल्याण सिंह श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रणी रहे। अयोध्या में भगवान राम का दिव्य और भव्य मंदिर बनने से उनका सपना साकार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.