बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- राजगीर डिग्री कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर हुआ कार्यक्रम राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रेमचंद के उपन्यासों में सामाजिक विषमता व आज का भारत इसका विषय था। प्राचार्या डॉ. मुसर्रत जहां और प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. हरेकृष्ण तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. धीरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं श्रमिक व वंचित वर्ग की आवाज हैं। प्राचार्या ने छात्रों से नियमित उपस्थित होकर अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रो. तिवारी ने कहा कि उनकी रचनाओं में सामाजिक विषमता का मार्मिक चित्रण है। उनकी रचनाओं में निर्धन वर्ग की पीड़ा झलकती है। समाजशास्त्र के प्राध्यापक सुभाष चंद्र ने कहा कि उनकी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.