मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर और मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों की 22 जनवरी को ट्रेनिंग कराई गई थी। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में यह ट्रेनिंग हुई थी। बड़ी संख्या में केंद्राधीक्षक और कंप्यूटर शिक्षक इस कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे केंद्राधीक्षक और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए एक और मौका दिया गया है। 30 जनवरी को इनके लिए दोबारा कार्यशाला आयोजित होगी। बिहार बोर्ड ने मुजफ्फरपुर समेत प्रमंडल के सभी जिलों को इसको लेकर निर्देश दिया है। कार्यशाला में प्रश्नपत्र वितरण से लेकर ओएमआर शीट के पैकिंग की जानकारी दी जाएगी। कॉपी के पैकिंग में भी इस बार बदलाव किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए बनाए गए एप पर किस तरह रिपोर्टिंग करनी है, यह भी बोर्ड की ओर से बताया जाएगा। एक पाली में...