मधेपुरा, फरवरी 9 -- गम्हरिया एक प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बस स्टैंड के पास पप्पू यादव के गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पप्पू समर्थक उमेश यादव ने कहा कि नीट छात्रा हत्या मामले पर लगातार सांसद पप्पू यादव सरकार को घेर रहे थे। यह बातें प्रशासन और सरकार को यह नागवार गुजरी है। यही कारण है कि पुराने मामले को लेकर पप्पू यादव को जेल भेजा गया है। युवा शक्ति कांग्रेस नेता कुंदन कुमार ने कहा कि सांसद पप्पू यादव वर्षों से बिहार सहित पूरे देश के गरीब, पिछड़े, दलित, शोषित व वंचित तबके की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करते रहे हैं। आज जब वे सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं तो सरकार बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।जो लोकतंत्र के...