आजमगढ़, जनवरी 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के हरबंशपुर स्थित सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की 96वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद्रजीत यादव भविष्य की राजनीति के प्रति हमेशा सजग रहते थे। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्होंने भांप लिया था कि जिस तरह से कुछ दल सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रहे हैं, वह भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। उन्होंने मजदूरों, किसानों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। समाजवाद उनकी नस-नस में भरा था। समाजवादी रास्ते में आने वाले किसी भी तरह के व्यवधान से उन्होंने समझौता नहीं किया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार ...