हरिद्वार, अप्रैल 5 -- पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाने जाने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां गंगाजी का पूजन किया। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में समाज के वंचित, कमजोर, दलित, पिछड़े, निर्बल महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की ओर अग्रसर है। ऐसे स्वर्णिम काल में समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.