चाईबासा, फरवरी 2 -- चाईबासा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लड़ कर लिया झारखंड - लड़ कर लेंगे अधिकार। रविवार को टोंटो प्रखंड के सेंरेंगसिया शहीद स्थल पर शहीदों के नमन सह परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम मे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड सरकार के बजट मे झारखंड के लिए कुछ भी नहीं है। आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं है। वर्षो से चली आ रही योजनाओं का नाम बदल कर हमारे बीच चला रहे हैँ। उन्होंने कहा कि आज भी देश मे सामंती सोंच वालो की कमी नहीं है। उनके साथ भी दो दो हाथ करना पड़ता है। झारखंड की खनिज सम्पदा से पूरा देश जगमगा रहा है, देश का खजाना भर रहा है, लेकिन आज भी झारखंड देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है।उन्होंने सेरेंगसिया के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ज़ब देश ने आजाद होने का सप...