मुंगेर, मार्च 28 -- धरहरा। ईद, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए गुरुवार को लड़ैयाटांड थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने कहा कि यहां का इतिहास सामाजिक सौहार्द और भाईचारे से भरपूर रहा है। यहां सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी, समशेर आलम, गोलू कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.