मुंगेर, अगस्त 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के लड़ुई गांव में सेवा शक्ति केंद्र की ओर से सामाजिक सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड सदस्य, सीएम दीदी के द्वारा इस कैंप का आरम्भ किया गया। इस शिविर में 120 से अधिक लोगों ने अपना प्रमाण पत्र बनवाया। जिसमें 69 जाति, 69 निवास, 69आय, 6 ई श्रम कार्ड, 2 किसान रजिस्ट्रेशन, 11 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक खाता, 41 आयुष्मान कार्ड, 5 ई श्रम कार्ड, 2 व्यक्ति का नया राशन कार्ड में नाम जोड़ा गया। सभी लोगों का प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाया गया। इस सामाजिक सुरक्षा शिविर में सेवा की कार्यकर्ता रंजु प्रकाश, सोनी बहन, खुशबु बहन, रिमझिम,आगेवान रानी बहन एवं सदस्य बहन और भाई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.