हल्द्वानी, अगस्त 5 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सोशल मीडिया में लोकप्रिय होने का चस्का युवाओं की जिंदगी खतरे में डाल रहा है। स्टंटबाजी की रील्स का बुखार नौजवानों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी शामिल हैं। कुमाऊं में इस साल पुलिस ने अब तक साढ़े चार सौ से अधिक स्टंटबाजों पर कार्रवाई की है। इनमें 30 लड़कियां भी शामिल हैं। आधुनिक दौर की चकाचौंध में युवा लोकप्रिय होने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चलती कार से बाहर लटकने और बुलेट या स्पोर्ट्स बाइक पर बिना हेलमेट एक पहिए को हवा में रखने, वन हेंडेड बाइक चलाने के स्टंट तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा करने वालों में लड़के ही नहीं लड़कियां भी हैं, जो जानलेवा स्टंट करके फॉलोअर बढ़ाना चाह रहे हैं। इस साल 31 जुलाई तक पुलिस ने कुमाऊं में ऐसे 450 लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.