भभुआ, सितम्बर 22 -- (पेज तीन) चैनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगा ले जाने के मामले में परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री किसान इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि एक गांव का लड़का उसे बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से लड़की को अपने साथ ले भाग गया है। सड़क दुर्घटना में भभुआ का युवक घायल अधौरा। थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा मोड़ के पास बाइक के पलट जाने से उसपर सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि उसका साथी बच गया। दोनों अधौरा से अपने घर लौट रहे थे। राजेश कुमार ने बताया कि वह अरविंद यादव के साथ उसकी बहन के घर गया था। लौटते समय ढाल पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...