भभुआ, दिसम्बर 24 -- (पेज तीन) चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। यह जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने 14 बोतल शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हरिचरण बिंद चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई निवासी बंधु बिंद का पुत्र है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष भागीरथ ने दी और बताया कि उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शहर में आज - भभुआ शहर के इस्कॉन मंदिर में मंगल...