बरेली, जनवरी 15 -- बहेड़ी। नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बीते साल 30 नवंबर को एक युवक एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने इस मामले का नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। गुरुवार को पुलिस ने लड़की को भगा ले जाने के आरोपी शंकर लाल पुत्र पोथीराम निवासी ग्राम मोहनपुर रिठौरा थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...