बगहा, जनवरी 3 -- नरकटियागंज। नगर के एक मुहल्ले से अपहृत लड़की को बरामद करते हुए अपहरण में शामिल युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक गौनाहा थाना के श्रीरामपुर गांव निवासी अमित कुमार है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बीते 31 दिसंबर को लड़की का अपहरण कर लिया गया था।मामले में लड़की के परिजनों ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लड़की बरामद करते हुए अपहर्ता को जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की को मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है।न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...