मधुबनी, फरवरी 22 -- बिस्फी। 18 वर्ष से कम उम्र में लड़की की शादी करने पर लड़की के माता-पिता के अलावे पति, सास, ससुर के विरूद्ध पतौना थाना में केस दर्ज गया है। मामला पतौना थाना अन्तर्गत जगवन पूर्वी पंचायत के मनीराबाद का है। केस एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी की अनुसार लड़की की शादी 11 जून 2025 को हुई थी। जब लड़की शादी के बाद मैके आयी तो वह लड़के के साथ कहीं चली गयी। लड़की को बरामद करने के पश्चात कोर्ट में बयान कराया गया । अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी मिली कि जब लड़की की शादी हुई तो उसकी उम्र 18 साल से कम थी। इस आधार पर लड़की के माता-पिता के अलावे नाबालिग लड़की से शादी रचाने के आरोप में राजनगर थाना के भूतनाथ निवासी सुनील सहनी तथा उसके माता-पिता के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...