जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- परसविगहा थाना क्षेत्र के बुधन विगहा गांव का है मामला घायल मां - बेटे का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शादी के लिए फोटो दिखाने और लड़की पसंद नहीं आने के मामले को लेकर एक युवक और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना मंगलवार को परसविगहा थाना क्षेत्र के बुधन विगहा का है। घायल युवक राकेश कुमार और उनकी मां सियामणि देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। अपने साथ हुई घटना के संबंध में उक्त युवक ने बताया कि शादी के लिए गांव के ही एक परिवार की लोग रिश्ता लेकर आए थे। लड़की पक्ष की ओर से प्रस्ताव लेकर आए थे और लड़की का फोटो दिखाया था जो उन्हें पसंद नहीं आया। लेकिन वह जबरन पसंद करने की बात कह रहे थे। जब उन्होंने इनकार किया तो आरोपित ल...