मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर लड़का व लड़की पक्ष के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों ओर से करीब पांच लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी लोगों को थाने पर रखकर उनसे देर रात तक पूछताछ की गई। बताया गया कि सरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का राजेपुर थाना क्षेत्र के एक लड़के से 2023 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के संबंध खराब हो गए। मामला जुलाई 2024 से संबंधित कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को केस की सुनवाई थी। दोनों पक्ष के लोग सुनवाई के बाद जैसे ही बाहर सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.