पौड़ी, दिसम्बर 20 -- विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में 23 दिसंबर से तीन दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव की धूम रहेगी। महोत्सव में जहां लोक गायक गजेंद्र राणा और अमित सागर की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं महिला मंगल दल व क्षेत्र के स्कूली बच्चें मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाड़स्यूं ल्वाली द्वारा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जबकि महोत्सव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। साथ ही प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में तीन दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाड़स्यूं ल्वाली के उपाध्यक्ष मनोज जखमोला ने बताया कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत गगवाड़स्यूं महोत्सव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.